Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा

आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर को दीपावली की बधाई देते हुए सभी के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। साथ ही, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।"

इस साल प्रधानमंत्री मोदी जम्मू में नियंत्रण रेखा के साथ सटे छंब सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। हालांकि, पीएम मोदी के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, लेकिन संबंधित सैन्य यूनिट में उनके आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।