Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

जन्मदिन पर कंगना रनौत ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जताया आभार

अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने का यह खास अवसर उनके जन्मदिन को यादगार बना गया। उन्होंने मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। कंगना ने लिखा, “आज परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए यह एक यादगार जन्मदिन रहा।”

फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना ‘गैंगस्टर’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्हें अब तक चार नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। पहला पुरस्कार उन्हें ‘फैशन’ (2008) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर मिला था। इसके बाद ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ के लिए भी सम्मानित किया गया। साल 2024 में कंगना ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन की और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बनीं।