Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

महिला दिवस पर त्रिपुरा ने 'शून्य बाल विवाह' का रखा लक्ष्य, इस मामले में राज्य तीसरे नंबर पर

त्रिपुरा बाल विवाह के मामले में तीसरे सबसे खराब राज्य का तमगा हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार महिला दिवस पर त्रिपुरा को 'शून्य बाल विवाह' वाला राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है।

सामाजिक शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री टिंकू रॉय ने शुक्रवार को कहा, "त्रिपुरा में बाल विवाह एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। वर्तमान में, हम देश में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन हम इस प्रथा को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बाद से हमारी पहल औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।"

रिपोर्टों के अनुसार, त्रिपुरा में बाल विवाह की चौंकाने वाली 40.1 फीसदी दर दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत 23.3 फीसदी से ज्यादा है। ये सिर्फ बिहार (40.8 फीसदी) और पश्चिम बंगाल (41.6फीसदी) से पीछे है, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी दर सबसे ज्यादा है।