Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल शर्मा ने 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, 700 महिलाओं को हेलमेट वितरित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राजस्थान दिवस' के अवसर पर बृहस्पतिवार को यहां रोडवेज की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने यहां अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 700 महिलाओं को सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में हेलमेट बांटे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल व सांसद मंजू शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले शर्मा ने चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की और मां दुर्गा की आराधना की।

शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे। गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर उन्हें छायादार पेड़ों पर लटकाया जाता है। इसे पेड़ पर परिंडा बांधना कहा जाता है।