Breaking News

E20 पर अपने खिलाफ फेक कंटेंट पर नितिन गडकरी बॉम्बे HC पहुंचे, याचिका दायर की     |   दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 3 अगस्त को नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी     |   लोकसभा: ‘छात्र हित में सदन में एंटी पेपर बिल पर चर्चा जरूरी’, किरेन रिजिजू ने कहा     |   ‘क्या वे आतंकवादी हैं?’, छात्रों पर FIR और AK 47 यूज पर प्रियंका गांधी का सवाल     |   'छात्रों पर FIR हो रहीं, सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही', बोलीं प्रियंका गांधी     |  

‘चाबी’ से पार्टी की किस्मत खोलेंगे ओमप्रकाश राजभर

जो छड़ी चुनाव चिन्ह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और ओम प्रकाश राजभर की शान हुआ करती थी, वो अब उनके साथ नहीं रहेगी. राजभर की पार्टी ने घोषणा की है कि उसका चुनाव चिन्ह अब चाबी होगा. चुनाव आयोग की ओर से उसे ये चिन्ह दिया गया है. लोकसभा चुनाव-2024 के दो महीने बाद पार्टी को नया चुनाव चिन्ह मिला है. दरअसल, एसबीएसपी ने घोसी में पार्टी उम्मीदवार अरविंद राजभर की हार के लिए चुनाव चिन्ह को जिम्मेदार ठहराया था. उसका मानना था कि चुनाव चिन्ह पर भ्रम के कारण अरविंद राजभर हार गए. नतीजों के बाद ही ओमप्रकाश राजभर ने इसे बदलने का फैसला कर लिया था.