आज एक ऐतिहासिक दिन है. ओडिशा के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आज पूरे 46 साल बाद दोबारा खोला गया, अब सामने आएगा कि रत्न भंडार में कितना खजाना है. रत्न भंडार को खोलने के लिए राज्य सरकार ने 14 जुलाई, 1 बज कर 28 मिनट का समय तय किया गया था. जिसके बाद वो शुभ घड़ी आ गई जब यह रत्न भंडार खोला गया, इससे पहले रत्न भंडार का दरवाजा 1978 में खोला गया था. उस समय 367 गहने मिले थे, जिनका वजन 4,360 तोला था.