ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से पिछले 5 दिनों में करीब 1 लाख लोगों ने मुलाकात की है. इनमें राज्य के हर कोने से आए बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग शामिल हैं. मोहन चरण माझी ने 12 जून को ओडिशा के नए सीएम के रूप में शपथ ली. माझी के सीएम बनने पर बधाइयों का तांता लगा रहा. रविवार को सीएम माझी से आम आदमी-संगठन से लेकर सरकारी अधिकारियों तक ने उनके ऑफिस में मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इस बात की जानकारी दी है.