Breaking News

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |   पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे     |   भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा US! बिल पास     |  

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए अब आसानी से मिलेगा लोन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में जन औषधि को बढ़ावा देने के लिए हाल फिलहाल में कई उपायों की घोषणा की है ताकि लोग जन औषधि दुकानों से ही अधिक से अधिक अपनी दवाई खरीद सके. इसी क्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में देश में 25000 जन औषधि केन्द्र खोलने की योजना है. उन्होंने दावा किया कि इससे एक बड़ी आबादी को काफी फायदा होगा जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा

डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत में फिलहाल 11 हजार जन औषधि केंद्र हैं जहां बाज़ार भाव से 50 से 90 फीसदी तक दवाई सस्ती मिलती है. अब आने वाले जन औषधि केंद्र की तादाद 25 हज़ार तक करने की है. लिहाज़ा सिडबी से सरकारी करार के ज़रिए बहुत ही सस्ते दर पर लोन लेकर जन औषधि केंद्र खोल भी सकते हैं और चलाने के लिए लोन भी ले सकते हैं.