Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अब TRP क्वीन अनुपमा राजनीति में रखेंगी कदम

5 अप्रैल 1977 को फिल्म डायरेक्टर अनिल गांगुली के घर में किलकारियां गूंजी. खुशखबरी मिली की लक्ष्मी का जन्म हुआ है, जिसका नाम रुपाली गांगुली रखा गया. जैसे-जैसे रुपाली थोड़ी बड़ी होने लगीं, तो उनकी दिलचस्पी फिल्मों की ओर बढ़ने लगी. पिता डायरेक्टर थे, तो उनका काम नन्हीं रुपाली का ध्यान अपनी ओर खींचने लगा. बचपन में ही उन्होंने हीरोइन बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था. रुपाली को किस्मत का साथ मिला और काम भी. बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपने छोटे-छोटे कदम रखे.