हावड़ा और कामाख्या के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की व्यंजन सूची में जल्द ही मांसाहारी भोजन के विकल्प भी शामिल किए जाएंगे। हफ्ते में छह दिन चलने वाली इस रात्रिकालीन ट्रेन में फिलहाल केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर यात्रियों के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी। एक हफ्ते के अंदर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की व्यंजन सूची में मांसाहारी भोजन के विकल्प उपलब्ध होने की संभावना है।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी। इसने 22 जनवरी को गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन से और अगले दिन हावड़ा से अपनी नियमित व्यावसायिक सेवा शुरू की। रेलवे ने ये भी भरोसा दिया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में परोसा जाने वाला भोजन स्थानीय स्वाद से भरपूर होगा यानी कामाख्या से रवाना होने वाली ट्रेन में असमिया व्यंजन और हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन में पश्चिम बंगाल के स्थानीय व्यंजन होंगे।
पश्चिम बंगाल और असम दोनों राज्यों के स्थानीय व्यंजनों में मछली और मांस समेत मांसाहारी व्यंजनों की प्रमुख भूमिका है। रेलवे की अन्य प्रीमियम रेलगाड़ियों जैसे राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन में पहले से ही यात्रियों को मांसाहारी भोजन के विकल्प उपलब्ध हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें भरोसा दिया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में भी मांसाहारी भोजन के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। मजूमदार ने सोमवार को बताया कि वैष्णव ने उनसे कहा है कि फिलहाल ट्रेन की व्यंजन सूची शाकाहारी रखी गई है, लेकिन मांसाहारी व्यंजन भी जल्द शामिल किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल और असम के लोग अधिकांशतः मांसाहारी हैं, इसलिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ऐसे व्यंजन परोसे जाएंगे।’’
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में जल्द परोसा जाएगा मांसाहारी भोजन
You may also like
हर दौर में गूंजती रही आशा भोसले की आवाज, ये 9 गाने आज भी दिलों पर करते हैं राज.
मथुरा नौका हादसा: तीन और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 13.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: 23 अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया शुरू.
आशा भोसले के निधन पर भावुक हुईं श्रेया घोषाल, कहा— ‘एक युग की आवाज खो दी’.