Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

हमारी मध्यस्थ से आगे कोई भूमिका नहीं, 'सिंधु जल संधि' पर बोले विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा

Delhi: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा है कि सिंधु, झेलम और चिनाब के जल बंटवारे के लिए 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सिंधु जल संधि में विश्व बैंक की भूमिका मध्यस्थ के अलावा और कुछ नहीं है। भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के मद्देनजर दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है।

पीआईबी ने विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा के हवाले से एक्स पर पोस्ट में कहा, "हमारी भूमिका मध्यस्थ के अलावा और कोई नहीं है। मीडिया में इस बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं कि विश्व बैंक कैसे आगे आएगा और समस्या का समाधान करेगा, लेकिन ये सब बकवास है। विश्व बैंक की भूमिका केवल मध्यस्थ की है।"

विश्व बैंक द्वारा मध्यस्थता की गई सिंधु जल संधि ने 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के बंटवारे और उपयोग को कंट्रोल किया है। सिंधु नदी प्रणाली में मुख्य नदी, सिंधु और उसकी सहायक नदियां शामिल हैं। रावी, ब्यास, सतलुज, झेलम और चिनाब इसकी बायीं तट की सहायक नदियां हैं, जबकि काबुल नदी भारतीय क्षेत्र से होकर नहीं बहती है।

रावी, ब्यास और सतलुज को सामूहिक रूप से पूर्वी नदियाँ कहा जाता है, जबकि सिंधु, झेलम और चिनाब को पश्चिमी नदियाँ कहा जाता है। इन नदियों का पानी भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए जरूरी है। देश के आजादी के वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा सिंधु बेसिन से होकर गुजरती थी, जिससे भारत ऊपरी तटवर्ती राज्य और पाकिस्तान निचला तटवर्ती राज्य बन जाता था।

मौजूदा विश्व बैंक के प्रमुख अजय बग्गा भारत के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बग्गा कई बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर हैं।