Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

नीतीश कुमार की नाराजगी मनगढ़ंत कहानी', JDU ने अटकलों को नकारा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि इंडी गठबंधन मजबूत है। नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं। सिंह का यह भी कहना है कि सीट बंटवारे का काम सभी राज्यों में जल्द हो जाएगा। संयुक्त सभाएं होंगी जिनमें गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे।

मीडिया के सवाल पूछने पर ललन सिंह ने कहा कि कोई नाराज नहीं है नीतीश जी। नीतीश जी बैठक के अंत तक थे। बैठक के अंत में उन्होंने खरगे साहब से सोनिया जी से राहुल जी से अनुमति लेकर हमलोग आए। ये तय हुआ था बैठक में कि एक ही दो लोग ब्रीफ करेंगे सबको वहां नहीं बैठना था। उसमें नाराजगी की कौन सी बात है। ये आपकी मनगढ़ंत कहानी है।

ललन सिंह ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई है। तय हुआ है कि जल्दी से जल्दी 15 से 20 दिनों में सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर ज्वाइंट रैली-सभा होगी। इनमें सभी पार्टियों के आईएनडीआईए के नेता जाएंगे।