Breaking News

झारखंड: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज किया केस     |   फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए रेप और ब्लैकमेल के आरोप     |   रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन के लिए आज अहम दिन, प्रोडोष की अप्रूवर बनने की याचिका पर सुनवाई     |   राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे केसी वेणुगोपाल, स्वतंत्र जांच की मांग     |   झारखंड: आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, इलाके में धारा 163 लागू     |  

अमित शाह के साथ बैठक में शामिल होंगे नीतीश कुमार

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के अहम सूत्रधार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 दिसंबर को एक बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिखाई देंगे. अमित शाह के नेतृत्व में इस रविवार को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है. नीतीश कुमार ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि वह इस बैठक में भाग लेंगे.

इस बैठक में अमित शाह, नीतीश कुमार के अलावा पश्चिम बंगाल,ओडिशा और अन्य पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं. पिछले साल यह बैठक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित की गई थी जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री ने की थी. 2022 की बैठक पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक थी.

कांग्रेस की हार पर क्या बोले नीतीश?

नीतीश कुमार से जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर सवाल किया गया तो नीतीश का कहना था कि कांग्रेस को एक राज्य में जीत मिली है और चुनाव में इस तरह का परिणाम होता रहता है. नीतीश ने यह भी कहा कि पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस थी और इस बार भी बड़े स्तर पर कांग्रेस को वोट मिला है.