Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

नितेश राणे ने बताया मुसलमानों पर क्यों दिया बयान

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में मुस्लिम समाज को धमकी दी और कहा चुन-चुन कर मारेंगे, जिसके बाद उनके खिलाफ दो FIR दर्ज कर ली गई है. दरअसल, रामगिरि महाराज ने मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए. इसके बाद बीजेपी विधायक नितेश राणे रामगिरि महाराज और हिंदू समुदाय के समर्थन में उतरे.