Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

निफ्टी ऑल टाइम हाई पर, सेंसेक्स 328.54 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी आई और एनएसई निफ्टी दोपहर के कारोबार के दौरान अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 328.54 अंक चढ़कर 80,288.92 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 83.45 अंक की बढ़त के साथ 24,404 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। 

सेंसेक्स में लिस्टिड कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर में छह फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर भी फायदे में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिन्द्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टेक महिन्द्रा के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हॉन्गक़ॉन्ग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढत के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 85.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।