जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना जांच के बाद फर्जी निकली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर मुख्य स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी। पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर जल्द कार्रवाई की और पूरे स्टेशन की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फोन करने वाले शख्स की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।
रेलवे स्टेशन पर संयुक्त तलाशी अभियान रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के दौरान कई घंटों तक चला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम और मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया गया। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।