Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सलमान खान के घर फायरिंग पर नया खुलासा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी सागर पाल के भाई सोनू पाल से भी पूछताछ की. दरअसल, पुलिस की जांच में यह पता चला है कि गोली बाइक पर पीछे बैठे हमलावर सागर पाल ने चलाई थी. जबकि, दूसरा आरोपी विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था. बाइक चलाते समय विक्की, लॉरेंस गैंग के संपर्क में भी बना हुआ था. इसके अलावा ये भी सामने आया है कि आरोपी नॉर्मंल कॉल की बजाय इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क कर रहे थे.