Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

नेपाल की PM कार्की ने आम चुनावों पर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं से की मुलाकात

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पिछले महीने कार्यवाहक सरकार के गठन के बाद पहली बार प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और आम चुनावों की तैयारियों और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की। बालुवाटार स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक में भंग हो चुकी प्रतिनिधि सभा के कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। कार्की (73) उस समय पिछले महीने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं जब भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर सरकार के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व में ‘जेन जी’ आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को अपदस्थ कर दिया गया था।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री कार्की ने सभी राजनीतिक दलों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग मांगा। नेताओं ने सरकार से चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया। कार्की ने आश्वासन दिया कि अंतरिम सरकार कानून के अनुसार काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘जेन जी’ आंदोलन की भावना के विपरीत काम नहीं करेंगे।’’ ‘‘हम उचित प्रक्रियाओं और कानून के दायरे में काम करेंगे। हम दिए गए जनादेश के अनुसार काम कर रहे हैं। चुनाव होंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच जारी है।’’ नेपाल के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने पहले ही प्रतिनिधि सभा के चुनाव की तारीख पांच मार्च, 2026 घोषित कर दी है।