Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

भारत दौरे पर नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। जनरल अशोक राज भारत-नेपाल रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

नेपाल के सेना प्रमुख की यात्रा का मकसद रक्षा सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाना है। जनरल अशोक राज भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ बातचीत करेंगे।

नेपाल के सेना प्रमुख भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मुलाकात करेंगे।