Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

मुनव्वर फारूकी की सपोर्ट के बावजूद नहीं जीत पाए नील भट्ट

कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में जल्द ही ‘इम्यूनिटी टास्क’ होने वाला है. लेकिन इसइम्यूनिटी टास्क में भी बिग बॉस एक नया ट्विस्ट लेकर आए हैं. सलमान खान के रियलिटी शो का पहला ‘इम्यूनिटी टास्क’ सभी कंटेस्टेंट्स के बीच नहीं बल्कि सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स के बीच होगा. जी हां, ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्टर नील भट्ट और ‘यूट्यूबर’ अरुण श्रीकांत महाशेट्टी के बीच ‘इम्यूनिटी’ का महा-मुकाबला होने वाला है.

दरअसल इम्यूनिटी टास्क की घोषणा करते हुए बिग बॉस कहेंगे कि ‘दिल’, ‘दिमाग’ और ‘दम’ के कमरे में से कोई एक कंटेस्टेंट इस इम्यूनिटी टास्क में शामिल हो सकता है. बिग बॉस की इस घोषणा के बाद ‘टीम दिल’ नील भट्ट को, तो ‘टीम दिमाग’ अरुण महाशेट्टी का चुनाव करेंगे, लेकिन विक्की जैन की ‘टीम दम’ किसी एक नाम पर राजी नहीं हो पाएगी और इसलिए बिग बॉस उनसे इम्युनिटी जीतने का अधिकार छीन लेंगे. इस ‘इम्यूनिटी टास्क’ में सभी टीम मेंबर्स अपनी टीम के कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करेंगे.