Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

Republic Day Parade: भारतीय नौसेना सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता, झांकियों में महाराष्ट्र शीर्ष पर

Republic Day Parade: इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बलों के तीनों अंगों में से भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता घोषित किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गणेशोत्सव को प्रदर्शित करने वाली झांकी के लिए महाराष्ट्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में शीर्ष पुरस्कार जीता, जबकि 'वंदे मातरम्' की 150 साल पुरानी विरासत का जश्न मनाने वाली संस्कृति मंत्रालय की झांकी मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में विजेता बनकर उभरी।

नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि नौसेना के मार्चिंग दस्ते में 144 युवा कर्मी शामिल थे। उन्होंने कहा कि वे ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर कंधे से कंधा मिलाकर मार्च कर रहे थे, जो नौसेना को एक प्रगतिशील और मजबूत समुद्री बल के रूप में दर्शाता है।