Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

नरेंद्र मोदी ने फाइटर जेट तेजस से भरी उड़ान, को-पायलट के तौर पर आए नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में तेजस विमान से भ्रमण किया। दरअसल, वह शनिवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमटेड (HAL) की फैसिलिटी के दौरे पर गए थे।

इस उड़ान का अनुभव साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने को-पायलट की भूमिका निभाई। मालूम हो कि तेजस मेड-इन-इंडिया विमान है। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमटेड के दौरे पर पीएम मोदी ने तेजस के मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी समेत अन्य सुविधाओं की समीक्षा की और वहां मौजूद लोगों से बात की।