नीट यूजी परीक्षा 2024 के रिजल्ट पर चल रहे बवाल में अब एक नया मामला सामने आया है. परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर नया खुलासा हुआ है और यह सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से हुआ है. याचिका में कहा गया है कि कथित पेपर लीक और गड़बड़ी की जांच की सीबीआई से कराई जाए. इसमें याचिकाकर्ता हितेश सिंह कश्यप ने अन्य राज्यों (ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड) के छात्रों द्वारा गुजरात के गोधरा में एक विशेष केंद्र चुनने पर संदेह जताया है.