Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

NEET Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, NTA को भंग करने की मांग

नीट पेपर लीक मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा की विशेष बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी। देशभर के लाखों छात्र और उनके अभिभावक कोर्ट के फैसले पर नजर बनाए हुए हैं। मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की है। FAIMA का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का भरोसा कमजोर किया है, इसलिए परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में NTA और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता से जुड़े पहलुओं पर सुनवाई करेगी। 3 मई को आयोजित हुई NEET परीक्षा को कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच CBI कर रही है और कई राज्यों में जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। अब छात्रों और अभिभावकों की उम्मीदें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और उसके निर्देशों पर टिकी हुई हैं।