Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बंदूक की तलाश में सूरत पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सूरत पहुंची है. क्राइम ब्रांच की टीम तापी नदी में बंदूक की तलाश कर रही है. सूत्रों ने बताया कि इस फायरिंग में आरोपियों ने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया, उसकी तलाश के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सूरत पहुंची है. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूक सूरत की एक बड़ी नदी में फेंक दी थी.