Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट का परिवार मामेरू समारोह के लिए हुआ इकट्ठा

Mumbai: रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट का परिवार बुधवार को मामेरू समारोह के लिए इकट्ठा हुआ। दूल्हे के पिता मुकेश अंबानी ने गोल्डन नेहरू जैकेट और हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहना था। वहीं होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने पिंक और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। साथ ही उन्होंने लहंगे से मैचिंग चूड़ियों और ज्वैलरी पहना था, जिससे उनका लुक और भी ज्यादा निखर रहा था। 

अनंत अंबानी की नानी और नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल ने गुलाबी बंधनी साड़ी पहनी थी। शादी से पहले हुए इस जश्न में बहू श्लोका अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ उनके पति आनंद पीरामल भी शामिल हुए।

गुजराती शादी में मामेरू एक परंपरा है जो शादी से पहले होती है। दुल्हन के मामा और उनकी मौसी के पति यानी मौसा शादी से एक दिन पहले दुल्हन के घर जाते हैं। इस प्रथा के अनुसार 'मां' और 'मौसा' दुल्हन को पारंपरिक साड़ी, आभूषण, चूड़ियां, मिठाइयां और सूखे मेवे वगैरह गिफ्ट देते हैं।