Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

मुकेश-नीता अंबानी और ग्रुप के लोगों ने रतन टाटा को दी सामूहिक श्रद्धांजलि

रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने परिवार के सदस्यों, रिलायंस के प्रबंधन टीम और हजारों कर्मचारियों के साथ मिलकर रतन टाटा के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुकेश अंबानी काफी इमोशनल दिखे। आपने देखा होगा कि मुकेश अंबानी व नीता अंबानी ने एनसीपीए लॉन में भी जाकर रतन टाटा को अंतिम दर्शन किए थे और उनको श्रद्धांजलि दी थी।

नीता अंबानी ने उन्हें 'भारत का महान पुत्र', एक दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति कहा, जो हमेशा समाज की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहे।