प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी भारत आए थे. शपथ ग्रहण के अगले दिन सोमवार को मुइज्जू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात की है. दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच यह मुलाकात हुई है. नई सरकार के गठन के कुछ ही घंटों बाद हुई ये मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों को नए सिरे से शुरू करने में मददगार साबित हो सकती है.