Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते 2 बच्चों की मां को हुआ प्यार

बिहार के भागलपुर जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते दो बच्चों की मां पूजा को यूपी के विनोद से प्यार हो गया. पति गौतम और 2 बच्चों को छोड़ वह अपने बॉयफ्रेंड विनोद के पास रहने उत्तर प्रदेश चली गई. जैसे ही यह पूरी बात उसके पति को पता चली, उसने भी अलग कदम उठा लिया. पत्नी से बिना तलाक लिए उसने चुपके से दूसरी महिला से शादी भी रचा ली.