Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

मध्य प्रदेश में मां और दो बेटियों की हत्या, घर में मिले शव

मध्य प्रदेश के सागर शहर में 32 साल की एक महिला और उसकी दो बेटियां घर पर मृत पाई गई। पुलिस को शक है कि ये हत्या का मामला है।

सागर के एएसपी संजीव उईके ने बताया कि पीड़ितों के शव मंगलवार रात सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत नेपाल पैलेस इलाके में उनके घर पर खून से लथपथ पाए गए।

मृतकों की पहचान वंदना और उनकी बेटी आठ साल की अवंतिका और तीन साल की अनविका के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए लगभग 10 टीमें गठित की गई हैं। मृतक महिला का पति जिला अस्पताल में काम करता है।