Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

देश के बड़े हिस्से में तय समय से पहले दस्तक देगा मानसून, दिल्ली में बारिश-तूफान का अलर्ट

Delhi: दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लद्दाख के सभी हिस्सों को पार कर चुका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि ये राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। इसके जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के बाकी हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान के कोटा संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के पूर्वी हिस्से में अगले 48 घंटों में जोरदार बारिश की उम्मीद है। उत्तराखंड में भी 25 जून से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून में बारिश हो सकती है। 

अगर मानसून 24 जून को दिल्ली में दस्तक देता है, तो ये 2013 के बाद पहला मौका होगा जब मानसून शहर में समय से पहले पहुंचेगा। 2013 में दिल्ली में 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। मौसम विभाग ने 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत- मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। 23 और 24 जून को मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश के आसार हैं। 

वहीं पूर्वोत्तर में अगले तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, उसके बाद अगले चार दिन हल्की बारिश होगी। इस साल 24 मई को मानसून केरल पहुंचा था। इससे पहले 2009 में 23 मई को मानसून ने सबसे जल्दी भारत में दस्तक दी थी।