Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

मोदी सरकार वादे तो करती है, लेकिन पूरे नहीं... मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP पर बोला हमला

Bengaluru: केंद्रीय बजट 2024 से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वादे तो कई करती है, लेकिन पूरा एक भी नहीं करती। खड़गे ने कहा, "कई बार वे (केंद्र सरकार) एक चीज का वादा करते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं करते हैं। इसलिए जब तक मुझे बजट की पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तभी मैं बजट पर टिप्पणी कर सकता हूं।" 

उन्होंने कहा, "हम लोगों के मुद्दों और शिकायतों को उठाते हैं और उन्हें सरकार के सामने रखते हैं। ये हमारी जिम्मेदारी है। हम ऐसा करने की कोशिश करते रहेंगे। हम देखेंगे कि सरकार बजट में क्या करेगी।" केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 23 जुलाई को अपना सातवां बजट पेश करने के लिए तैयार हैं।