प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के जमशेदपुर में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास के कोई मतलब नहीं है. इनको केवल भ्रष्टाचार और झूठ बोलने से मतलब है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है.