Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

दिल्ली में आज मध्यम बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। विभाग ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 73 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।