Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Bihar: नालंदा में निजी स्कूल के निदेशक को बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार को एक बस स्टॉप पर बाइक सवार लोगों ने निजी स्कूल के निदेशक को गोली मार दी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष जोसेफ टी.टी. देवधा गांव के पास बिहारशरीफ से जमशेदपुर आने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन पर गोली चला दी।

गोली लगने से जोसेफ टी.टी. बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि गोली कमर के नीचे जांघ के पास लगी है। डॉक्टर ने बताया कि जोसेफ की कमर के आसपास चोटें आई और अब वे खतरे से बाहर हैं। सूचना मिलने पर एसपी भरत सोनी समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

इस मामले में नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया कि गोली निकाला जा चुका है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।