Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, पांच गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से कथित सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों ने लड़की के साथ जबरदस्ती की, जबकि पांचवां व्यक्ति अपराध के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को पिछले साल जुलाई में निशाना बनाया गया था और पीड़िता और उसकी मां गुरुवार को अमिलिया थाने के अंतर्गत सिहावल पुलिस चौकी पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि मां ने अपने दो परिचितों से लड़की को मोटरसाइकिल पर उसके घर छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, वे नाबालिग को बमुरी गांव स्थित एक घर में ले गए, जहां चार लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि वहां एक और व्यक्ति मौजूद था। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को क्रमश: महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। 

सामूहिक बलात्कार के बाद गोली मारने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और इस पहलू की भी जांच की जाएगी।