असम राइफल्स ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से मणिपुर सीमा के पास सैतुअल जिले में 45 करोड़ रुपये मूल्य की 15 किलोग्राम मेथामफेटामीन (मादक पदार्थ) गोलियां बरामद कीं। नगोपा गांव के पास संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक गाड़ी को रोका और मेथामफेटामीन की गोलियां जब्त कीं।
मेथामफेटामीन को 'आइस' या 'क्रिस्टल मेथ' भी कहा जाता है। ये देश में प्रतिबंधित है। असम राइफल्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस जब्ती के सिलसिले में असम के बारपेटा निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित सामग्री, जब्त गाड़ी और गिरफ्तार व्यक्तियों को सैतुअल पुलिस को सौंप दिया गया है।
मिजोरम में 45 करोड़ रुपये मूल्य की मेथामफेटामीन गोलियां बरामद
You may also like
शुभेंदु सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, सरकारी कर्मचारियों को 20% DA बढ़ोतरी, 1 लाख सरकारी नौकरियों का एलान.
हैदराबाद में पत्थर से पीट- पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार.
मेरठ में नशे में युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस से अभद्रता के बाद बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार.
निजामाबाद में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे सुरक्षित.