Breaking News

संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |   हेट स्पीच केस: महुआ मोइत्रा को SC से राहत नहीं, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार     |   शिवसेना सांसदों से PM मोदी की मुलाकात, बोले- ‘किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, मैं आपके साथ हूं’     |  

लोकसभा चुनाव से पहले उमर अब्दुल्ला के फैसले से महबूबा मुफ्ती आहत

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद राजनीतिक गठबंधन ‘पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन’ अस्तित्व में आया था. इसके प्रमुख घटक नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी थे. मगर, लोकसभा चुनाव से पहले इस गठबंधन की राहें जुदा होती दिख रही हैं. इसकी बानगी तब देखने को मिली जब नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू कर दी. इस पर महबूबा मुफ्ती ने भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) मुखिया नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले से आहत हैं. उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया है.