केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के पहले शॉपिंग मॉल का उद्घाटन किया। पोलो कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को स्मार्ट सिटी पहल के तहत 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और राज्य के दूसरे नेता मौजूद थे। मॉल को 1.70 लाख वर्ग फुट में बनाया गया है। इसमें 109 दुकानें हैं। मॉल में एक फूड कोर्ट भी है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.