Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी मेडिकल वीजा आज से समाप्त होंगे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज एक हफ्ता पूरा हो गया है. 22 अप्रैल को द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के आतंकियों ने 26 लोगों का नरसंहार कर दिया था. इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, और सीमा पर सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं. 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने के बाद वैसे तो अटारी बॉर्डर बंद कर दिया गया है पर मेडिकल आधार पर मिली दो दिन की मोहलत के कारण कई पाकिस्तानी सोमवार को भी अटारी पहुंचे। मेडिकल मोहलत सोमवार व मंगलवार की है। 

आज पहलगाम हमले को एक हफ्ता पूरा हो गया. बीते दो दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच तीन अहम मुलाकातें हुईं. राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को बताया, ‘तीनों सेनाएं किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं.’ एलओसी पर तैनाती बढ़ा दी गई है.