हैदराबाद में विशेष रूप से ट्रांसजेंडरों के लिए संचालित एक क्लिनिक को बंद कर दिया गया है। इसका संचालन करने वालों के अनुसार, क्लिनिक को मिलने वाली वित्तीय मदद बंद कर दी गई है। 'मित्र क्लिनिक' यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट यानी यूएसएड द्वारा दी जा रही वित्तीय मदद से चल रहा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी मदद रोकने के कार्यकारी आदेश के बाद, क्लिनिक का संचालन कर रहे गैर सरकारी संगठन को इसे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 2021 में स्थापित ये क्लिनिक खास तौर पर ट्रांसजेंडरों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता था, जिसमें एचआईवी देखभाल और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल थीं। इसे यूएसएड से हर महीने लगभग ढाई लाख रुपये मिलते थे।