Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी के असली आरोपियों को बचा लिया गया: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती     |   राम मंदिर चंदा के सिस्टम में पिछले 3 साल के इंटरनल ऑर्डिट में बड़ी खामियां: SIT     |   राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV कैमरे में 70 बार कथित चंदा चोरी की गतिविधियां कैद     |   बांग्लादेश के पीएम चीनी राष्ट्रपति से मिले, इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने को लेकर बात     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस ने सिया गोयल के भाई साहिल को पूछताछ के लिए भेजा समन     |  

ईद से पहले श्रीनगर के गोनी खान बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़

ईद-उल-फितर करीब आते ही श्रीनगर के गोनी खान बाजार में त्योहार की जरूरी चीजें खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में चहल-पहल का माहौल है। लोग त्योहार के मौके पर नए कपड़े, जूते, गहने, मिठाइयां और उपहार खरीदने बाजार पहुंचे रहे हैं। दुकानदार भी बाजार ग्राहकों की भीड़ से काफी खुश हैं

कई लोगों ने बताया कि वे खरीदारी के अनुभव का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। ईद से पहले बाजार में खरीदारी करने आईं कई महिलाओं ने मेहंदी भी लगवाई। मेहंदी लगाने वाले कुछ कलाकार दूसरे राज्यों से भी आए हैं कि वे घाटी में आकर और व्यस्त मौसम में अपनी सेवाएं प्रदान करके खुश हैं।
ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। भारत में ईद का त्योहार 20 या 21 मार्च को मनाया जा सकता है। ये ईद का चांद दिखने पर निर्भर करता है।