Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

मलेशिया के सबाह में लगी भीषण आग, मिनटों में खाक हुए 200 घर

मलेशिया के सैंडाकन शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां समुद्र के ऊपर बसे 'कमपुंग बहगिया' नामक फ्लोटिंग विलेज (पानी पर बसा गांव) में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते कम से कम 200 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। चूंकि ये घर मुख्य रूप से लकड़ी के बने होते हैं और एक-दूसरे के बेहद करीब स्थित होते हैं, इसलिए आग ने बहुत ही कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों परिवारों की मेहनत की कमाई को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग की टीमें और राहत कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी के ऊपर बने इन संकरे ढांचों के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस भीषण तबाही में बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन अब आग लगने के कारणों की जाँच कर रहा है और प्रभावित परिवारों के लिए सहायता शिविरों की व्यवस्था की जा रही है।