Breaking News

ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम- 'बातचीत करो वरना बड़ी कार्रवाई के लिए रहो तैयार'     |   गुजरात में ATS की कार्रवाई, ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार     |   बिहार के CM सम्राट चौधरी का आज दिल्ली दौरा, PM मोदी से होगी मुलाकात     |   लखनऊ: टेरर फंडिंग पर ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 8 बैंक खाते सीज     |   यूपी में ‘आधी आबादी’ के हक की लड़ाई के लिए प्रोटेस्ट, CM योगी करेंगे अगुवाई     |  

अंकिता लोखंडे से शादी नसीब नहीं, मेरा इन्वेस्टमेंट है

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता को अपनी ‘दीदी’ मानने वाली ईशा मालविया को मन्नारा चोपड़ा और सना रईस खान के साथ मिलकर विक्की जैन और अंकिता के रिश्ते पर चर्चा करते हुए देखा गया. इस बातचीत के दौरान ईशा ने बताया कि कैसे विक्की ने उन्हें बताया था कि अंकिता लोखंडे के साथ उनकी शादी एक इन्वेस्टमेंट थी, ये कोई स्वर्ग में बनीं जोड़ी नहीं थी. ईशा ने न केवल विक्की-अंकिता के रिश्ते को लेकर बात की, बल्कि उन दोनों के बारे में जमकर गॉसिप भी किया.

ईशा ने कहा, “विक्की भाई और मैं जब फ्रेंडली बहस कर रहे थे, तब मैंने पूछा कि नसीब और जीवन में से आप किस पर विश्वास करते हैं? उन्होंने मुझसे कहा, “मैं नसीब में विश्वास नहीं करता.” तब मैंने उनसे पूछा कि अंकिता दी से मिलना क्या है? क्या आप निश्चित थे या फिर आप बचपन से सोच रहे थे कि आप अंकिता लोखंडे से शादी करेंगे? तब उन्होंने बताया, “यह नसीब या लक नहीं है, यह मेरा इन्वेस्टमेंट है.”