Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, जोमैटो और कोटक बैंक में खरीदारी से स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 224 अंक बढ़कर 76,724 पर जबकि एनएसई निफ्टी 37 अंक चढ़कर 23,213 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में ज़ोमैटो, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा बढ़त में रहे वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा गिरे। 

पावर, रियलिटी, आईटी, ऑयल एंड गैस, मेटल शेयरों ने बाजार को रफ्तार दी, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, हेल्थकेयर, ऑटो और मीडिया शेयरों ने बाजार को नीचे खींच लिया। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और सियोल का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुए जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट बढत में रहे।

यूरोपीय बाज़ार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट मंगलवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 8,132 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी बेची।