Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

मनीषा रानी का वो सपना पूरा हो गया, जिसका जिक्र उन्होंने...

सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ की विनर मनीषा रानी का हाल ही में एक और सपना पूरा हो गया है. दरअसल मनीषा का हमेशा से सपना था कि बिहार में उनका खुद का एक शानदार घर हो. बिग बॉस ओटीटी 2 के सीजन में भी उन्होंने अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के सामने अपने इस सपने के बारे में बात की थी. अब आखिरकार मनीषा का ये सपना पूरा हो गया है. हाल ही में उन्होंने बिहार में एक प्रॉपर्टी खरीद ली है. इस प्रॉपर्टी पर मनीषा अपना घर बनाने वालीं हैं. इस बात की जानकारी मनीषा ने अपने व्लॉग में फैन्स के साथ शेयर की है.