Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

आबकारी घोटाले के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया आज सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। यहां जेल में बंद आप नेता की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी, 2024 तक के लिए बढ़ा दी गई है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की अनुमति दी और मामले को 10 जनवरी, 2024 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 नवबंर दिन मंगलवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 11 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। मामले की विस्तार से सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने कहा था कि आरोपित व्यक्तियों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अभी भी कई दस्तावेज दाखिल किए जाने बाकी हैं।

इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 207 का अनुपालन जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि मामले की सुनवाई शुरू हो सके। अदालत ने साथ ही ईडी को भी नोटिस जारी करते हुए बिनाय बाबू की अंतरिम जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के लिए मामला 24 नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया था।