Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

SIR पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में मणिपुर विनियोग विधेयक पारित

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025 पारित कर दिया। विधेयक के ध्वनिमत से पारित होने के तुरंत बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। यह विधेयक वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए मणिपुर राज्य की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करता है।

विपक्षी सदस्यों के शांत न होने के कारण विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कार्यवाही में बाधा डालने के लिए विपक्ष की आलोचना की और कहा कि वे मणिपुर की बात करते हैं, लेकिन वे नहीं चाहते कि पैसा राज्य को मिले, जहां राष्ट्रपति शासन है।