Breaking News

निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |   राम मंदिर दान चोरी मामला, SIT जांच में लापरवाही के सबूत मिले     |   अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे     |   WB: बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने पर तृणमूण कांग्रेस ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया     |  

बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी, एक और बच्ची को किया जख्मी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कैसरगंज के लोग खौफ में हैं। खौफ जानलेवा भेड़ियों का है। शुक्रवार को सात साल की एक बच्ची भेड़िये के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को उसके परिवार वालों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। अनीता नाम की बच्ची प्रधान पुरवा में अपने घर के पास खेल रही थी। तभी उस पर भेड़िये ने हमला किया। इस इलाके में नौ से 30 सितंबर के बीच जानवरों के हमलों में चार बच्चों और एक बुजुर्ग दंपति समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। यहां कई टास्क फोर्स और वन टीमें गश्त लगा रही हैं, लेकिन हमलावर जानवरों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। वन विभाग ने निवासियों से सतर्क रहने और भेड़िया दिखने पर फौरन सूचना देने को कहा है।