Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

MP: मुरैना में डीजे बजाने को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना में डीजे बजाने को लेकर सोमवार रात को हुई झड़प में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। इस घटना में एक शख्स घायल भी हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के मुताबिक एक ग्रुप ने अंबेडकर जयंती पर रैली निकाली थी।

घटना के चश्मदीद ने बताया कि रैली में दूसरे ग्रुप ने उनसे डीजे बंद करने को कहा और ऐसा करने से इनकार करने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।